Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में गंगा की बाढ़ ने मचाया कहर; साहेबपुरकमाल से बछवाड़ा तक हाहाकार
    Begusarai News

    बेगूसराय में गंगा की बाढ़ ने मचाया कहर; साहेबपुरकमाल से बछवाड़ा तक हाहाकार

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 8, 2025 11:46 amUpdated:August 8, 2025 11:51 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Flood in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Flood in Begusarai : बेगूसराय में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। कहीं घुटने तो कहीं कमर भर पानी में लोग आने-जाने को मजबूर हैं। कई गांवों में घर, स्कूल, दुकानें और सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। गुरुवार शाम हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 126 सेंटीमीटर ऊपर 43.02 मीटर दर्ज किया गया, जो शुक्रवार सुबह बढ़कर 43.12 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि, बनारस में जलस्तर घटने की सूचना से उम्मीद है कि एक-दो दिन में हाथीदह में भी पानी कम हो सकता है।

    साहेबपुरकमाल : गांवों का संपर्क टूटा

    साहेबपुरकमाल प्रखंड के सलेमाबाद और श्रीनगर गांव का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। सलेमाबाद, ज्ञानटोल, बहलोरिया, श्रीनगर, छर्रापट्टी और हीरा टोल में पानी घरों में घुस चुका है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

    बलिया : विकराल रूप में गंगा

    बलिया प्रखंड के भवानंदपुर, ताजपुर, परमानंदपुर और पहाड़पुर में बाढ़ का पानी फैल गया है। भगतपुर पंचायत के तीन वार्ड पूरी तरह कट चुके हैं। नावों की संख्या कम होने से कई लोग गर्दन भर पानी पार कर अपनी जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं। पशुपालक अपने मवेशियों के साथ बांध पर शरण ले रहे हैं।

    शाम्हो : राहत इंतजाम नाकाफी

    शाम्हो प्रखंड के तीन पंचायतों के 17 गांवों की 50 हजार आबादी बाढ़ से घिरी है। सरकारी मदद सिर्फ नाव संचालन तक सीमित है। न पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही टेंट का इंतजाम। नाविक डीजल के लिए घंटों अंचलाधिकारी के चक्कर लगा रहे हैं।

    मटिहानी : हजारों घर जलमग्न

    मटिहानी प्रखंड के 11 में से 9 पंचायत पूरी तरह डूब चुके हैं। रामदीरी, सिहमा, खोरमपुर, बलहपुर और गोरगामा पंचायत के हजारों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

    तेघड़ा : गंगा का विकराल रूप

    तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र में हालात ऐसे बन गए हैं कि रातगांव पंचायत के वार्ड संख्या 13 एवं 14 के सभी घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। लोग अपने घर की छतों और चौकियों पर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं।

    शहरी इलाका भी डूबा

    बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 4, 5, 6, 17 और 18 में बाढ़ का पानी घर-आंगन में घुस चुका है। मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

    बछवाड़ा: चमथा दियारा संकट में

    बछवाड़ा प्रखंड के चमथा-1, 2, 3, दादुपुर और विशनपुर पंचायत में भी हालात बिगड़ गए हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है और लोग नाव से सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

    Flood in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी रेलखंड पर बेवजह ट्रेन की चेन खींचने वालों से वसूला गया ₹9.38 लाख का जुर्माना
    Next Article प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख लेकर फ्लैट खरीदा
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    By सुमन सौरबMarch 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : बेगूसराय कलेक्ट्रेट के पास नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर भूख हड़ताल…

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.