DIG Ashish Bharti

बेगूसराय के 9 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, DIG आशीष भारती ने दिए कार्रवाई के निर्देश..

Begusarai News : बेगूसराय जिले में लंबित मामलों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डीआईजी आशीष भारती ने अनुसंधान में शिथिलता और गैर-पेशेवर रवैये को गंभीरता से लेते हुए बेगूसराय के 9 अनुसंधानकर्ताओं पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश एसपी मनीष कुमार को दिया है।

स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की अनुशंसा

जानकारी के अनुसार, इन पुलिस पदाधिकारियों से पहले स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन समय रहते जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज डीआईजी ने इसे अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है।

आपको बता दे की डीआईजी आशीष भारती लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में समय-समय पर मामलों की समीक्षा की जाती है। हाल ही में की गई समीक्षा में यह बात सामने आई कि कुछ पुलिस अधिकारी अपने जिम्मे सौंपे गए मामलों के अनुसंधान में न सिर्फ सुस्ती बरत रहे हैं, बल्कि प्रभावी अनुसंधान भी नहीं कर रहे हैं।

इन पर गिरी गाज

डीआईजी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार जिन पुलिस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, उनके नाम और थानों से जुड़े मामले इस प्रकार हैं:

  1. अभिषेक कुमार – मुफस्सिल थाना कांड संख्या 551/22
  2. राम प्रवेश राय – चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या 76/24
  3. राधा स्वामी पांडे – बलिया थाना कांड संख्या 59/21
  4. मंजू कुमारी – छौड़ाही थाना कांड संख्या 46/24
  5. मोईनउद्दीन – तेयाय थाना कांड संख्या 56/24
  6. राहुल पासवान – बछवाड़ा थाना कांड संख्या 148/23
  7. राम प्रताप पासवान – एसटीएससी थाना कांड संख्या 44/23
  8. पूनम देवी – एसटीएससी थाना कांड संख्या 44/23
  9. संजीव कुमार – बलिया थाना कांड संख्या 310/24

डीआईजी की इस कार्रवाई के बाद बेगूसराय पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यह संदेश स्पष्ट है कि अब लापरवाही करने वालों पर ऊपरी अधिकारियों की नजर है और जवाबदेही तय की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now