कोरोना संकट में 1 लाख रुपये डोनेशन पर ट्रोल हुए धोनी,पत्नी साक्षी ने खबरों को बताया गलत, जाने क्या है सच्चाई

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 100 परिवारों के लिए दी गई एक लाख की डोनेशन पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस बात से उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी काफी नाराज हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को आड़े हाथ लिया है। धोनी की पत्नी साक्षी ने मीडिया पर भी अपनी भड़ास निकाली और कहा, ‘शर्म कर लो’ साक्षी ने उन सभी लोगों को ट्वीट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है जिसमें उनके महज 1लाख दान में दिए जाने की आलोचना की जा रही थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पुणे की एक संस्था को 1लाख की मदद देने का फैसला लिया। 100 परिवारों के लिए बतौर डोनेशन उन्होंने यह राशि सहायता के तौर पर देने की घोषणा की, इस राशि को दान देने की वजह से धोनी को सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा। साक्षी ने उन सभी लोगों को ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की जिसमें उनके महज 1लाख दान में दिए जाने की आलोचना की जा रही थी। साक्षी ने मीडिया को भी आड़े हाथ लिया और उनसे गुजारिश करते हुए ऐसी खबरों से बचने के लिए कहा।साक्षी ने शुक्रवार शाम को लिखा, “मैं सभी मीडिया हाउस से विनती करती हूं कि ऐसे संवेदनशील वक्त में इस तरह की झूठी खबरों को ना चलाएं।आप सबको शर्म आनी चाहिए। मुझे आश्चर्य होता है कि जिम्मेदार पत्रकारिता आखिर कहां खो गई है।

https://youtu.be/V8YqirbE5X4

महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे की एक संस्था को 1लाख की सहायता देने की घोषणा की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने लिखा था कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक धोनी का महज 1लाख की सहायता देना दुखी करने वाला है। उनके कुछ फैंस ने यह ट्वीट किया था और उसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। भारत सरकार ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों की वजह से पूरे देश में 21दिनो का लॉक डाउन घोषित किया है। इ

सकी वजह से रोज कमाई कर खाने वाले मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही 100 परिवारों के लिए पुणे की एक संस्था पैसा जुटा रही थी जिसके लिए धोनी ने एक लाख की डोनेशन दी थी। इस संस्था को 12.50 लाख रुपए का फंड जमा करना था। जिसमें पूर्व कप्तान ने मदद की थी इसको लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि इतना कमाई करने वाला स्टार क्रिकेटर धोनी ने महज 1लाख का दान क्यों दिया।