Begusarai News : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि (BLA-2) का प्रशिक्षण कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रतनपुर स्थित स्पलास बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण ने किया। इस मौके पर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के करीब 350 बीएलओ और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रदेश से आए कांग्रेस नेताओं विवेक, प्रियांश, अमन सिद्दीकी, राजकुमार और मयंक ने बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
“राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग की चोरी उजागर की है, और उससे बचाने का सबसे बड़ा हथियार हमारे BLA साथी हैं। चुनाव में उनकी भूमिका निर्णायक होगी। राहुल जी के सपनों का भारत, BLA के बूथ से ही बनेगा।”- पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण
उन्होंने कहा कि बेगूसराय विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जज्बे और संघर्ष का गवाह रहा है। हमने पहले भी कार्यकर्ताओं के दम पर जीत का इतिहास रचा है और इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंचायत और बूथ स्तर की समस्याओं से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया, जिसका समाधान मौके पर करने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ ओमप्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी, विजय सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस, सुनील सिंह, मिथलेश झा, रामस्वरूप पासवान, मोहम्मद जफर, नीरज कुमार, दिनेश महतो, झरीलाल तांती, अभिजीत कुमार, आलोक कुमार, मो. अशरफ, शंभु साह, अशोक साह, असगर इमाम, डाबर खान, सुरेंद्र महतो, अनिल सिंह, मो. जावेद, बालेश्वर महतो, भानु सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।