Begusarai News : मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारियां की गई थीं। DM तुषार सिंगला, एसपी मनीष , डीआईजी आशीष भारती समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था के लिए उलाव हवाई अड्डा पर मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में अंतिम क्षणों में बदलाव होने के कारण मुख्यमंत्री का मटिहानी दौरा रद्द किया गया। सूचना मिलते ही DIG, DM और SP उलाव हवाई अड्डे से वापस लौट गए।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेलीकॉप्टर से बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया। CM के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं। एरियल सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने अधिकारियों को बाढ़ राहत और आपदा प्रबंधन के लिए जरुरी निर्देश भी दिए हैं। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के बेगूसराय के उलाव एयरपोर्ट पर उतरने की संभावना थी। लेकिन यहां नहीं उतरे और हवाई सर्वेक्षण करते हुए निकल गए।