Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में चकिया-लखमिनिया बाईपास निर्माण पर लगी रोक, टेंडर रद्द..ये विवाद बना वजह
    Begusarai News

    बेगूसराय में चकिया-लखमिनिया बाईपास निर्माण पर लगी रोक, टेंडर रद्द..ये विवाद बना वजह

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 30, 2025 11:09 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Chakia-Lakhminia Bypass Road
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Chakia-Lakhminia Bypass Road : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई बड़ी घोषणा पर एक बार फिर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। 18 जनवरी 2025 को चकिया से लखमिनिया तक नई बाईपास सड़क निर्माण की जो सौगात दी गई थी, उसका टेंडर अब रद्द कर दिया गया है। इससे बाईपास निर्माण कार्य पर फिलहाल विराम लग गया है।

    मुख्यमंत्री की घोषणा के महज 17 दिनों के भीतर इस योजना को केबिनेट की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी। पथ निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए कुल 393.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। 38.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क में 33.20 किलोमीटर हिस्सा सुरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिसके लिए वन विभाग की ओर से अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया गया है।

    पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) की ओर से 28 जुलाई को जारी पत्र के मुताबिक, एनएच-31 बीटीपीएस चकिया से लखमिनिया-बलिया वाया गुप्ता लखमिनिया तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए आमंत्रित टेंडर की तकनीकी बीड को रद्द कर दिया गया है। विभागीय निविदा समिति ने दो निविदाकारों—एसएनपी एचसीएपीएल और रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को तकनीकी स्तर पर सफल घोषित किया था।

    हालांकि, इस निर्णय के विरुद्ध असफल निविदाकार एमजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद 6 जून को तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति की पुनः बैठक हुई, जहां विवादित बिंदुओं और एनओसी के अभाव को ध्यान में रखते हुए समिति ने टेंडर को रद्द करने की अनुशंसा की।

    टेंडर रद्द होने की वजह से फिलहाल बाईपास परियोजना अटक गई है। अगर यह सड़क बनती तो पटना से आकर बीहट व बेगूसराय शहर की भीड़-भाड़ से बचते हुए यात्री सीधे बलिया होकर खगड़िया की ओर आसानी से जा सकते थे। स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए यह बाईपास एक बड़ी राहत मानी जा रही थी, लेकिन अब निर्माण शुरू होने में और देरी तय मानी जा रही है।

    Chakia-Lakhminia Bypass Road Chakia-Lakhminia bypass road tender canceled
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी एनकाउंटर में मारे गए ‘डब्लू यादव’ का शव पहुंचा बेगूसराय, अंतिम दर्शन में उमड़ी भीड़…
    Next Article बेगूसराय : शराब धंधे का विरोध करना पिता को पड़ा महंगा, कलयुगी बेटे ने मारी गोली, हालत गंभीर..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    By सुमन सौरबMarch 15, 2026 6:51 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा…

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.