जन गण मन यात्रा से क्या मोदी के खिलाफ जनता को गोलबंद कर पायेंगे कन्हैया ?

बेगूसराय : सीपीआई नेता सह जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार भर में सीएए और एनआरसी और एनपीआर के विरोध में बिहार में जन गण मन यात्रा पर निकले हुए हैं इस यात्रा की शुरुआत कन्हैया कुमार ने चंपारण से 30 जनवरी को किया था और आज मंगलवार को यात्रा का जत्था चंपारण छपरा मधुबनी सहित अन्य जिला होते हुए छठे दिन दरभंगा में पहुच गया। जाले,अलीनगर और राज मैदान में सभायें आयोजित की गयी।

अल्पसंख्यक महिलाओं और युवकों सहित बुजुर्गों का भी दिख रहा है उत्साह

आपको बताते चलें कि केंद्र सरकार के द्वारा लाये नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में आवाजें उठ रही है इस विरोध प्रदर्शनों में खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की सक्रियता ज्यादा है बहरहाल कन्हैया कुमार अपने अपने जन गण मन यात्रा के दौरान पूरे बिहार का दौरा करके फरबरी महीने के अंत मे पटना के गांधी मैदान में समाप्त करेंगे और केंद्र सरकार खिलाफ अपने समर्थन में लोगों को इक्कठा कर रहे हैं।

सभा में लाल झंडा के बजाय सिर्फ तिरंगा झंडा सैकड़ों की संख्या में लहरा रहे थे। राजनीतिक गलियारों से एक सवाल गूंज रही है कि क्या कन्हैया कुमार इस जन गण मन यात्रा से वतर्मान में केंद्र की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देश की जनता को गोलबंद कर पाएंगे।

Exit mobile version