Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»VIDEO : बेगूसराय से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में जलकर खाक, 5 यात्री की दर्दनाक मौत…
    Begusarai News

    VIDEO : बेगूसराय से दिल्ली जा रही बस लखनऊ में जलकर खाक, 5 यात्री की दर्दनाक मौत…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMay 15, 2025 8:50 amUpdated:May 15, 2025 8:59 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Breaking News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai Breaking News : बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस गुरुवार तड़के भयावह हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, लखनऊ के किसान पथ पर सुबह करीब 4:40 बजे चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो मासूम बच्चों समेत पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री झुलस गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, यह हादसा लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम के पास किसान पथ पर हुआ। हादसे के समय अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री गेट की ओर भागे तो कुछ खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन खिड़कियों में लगी लोहे की रॉड के कारण उन्हें बाहर निकलने में भारी दिक्कत आई।

    चलती बस में आग, 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

    UP के लखनऊ में किसान पथ पर हादसा। बिहार से नई दिल्ली जा रही बस में अचानक आग लग गई। यात्रियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। pic.twitter.com/GeGWzXZM2h

    — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 15, 2025

    हादसे के दौरान बस का ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत कूदकर भाग निकले। इसके बाद भी करीब एक किलोमीटर तक बस आग की लपटों के बीच दौड़ती रही, जिससे आग और तेजी से फैलती गई। कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

    BREAKING: Private bus travelling from Bihar to Delhi catches fire in Lucknow, 5 dead pic.twitter.com/OsdgVRby7N

    — Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) May 15, 2025

    मृतकों की पहचान

    पुलिस के अनुसार अब तक जिन पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें तीन की पहचान हो चुकी है:

    • लक्ष्मी देवी (55 वर्ष)
    • सोनी कुमारी (26 वर्ष)
    • देवराज (3 वर्ष)
    • साक्षी (1 वर्ष)

    एक मृत पुरुष की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

    दमकल टीम समय पर पहुंची, लेकिन…

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिससे कई लोग अंदर ही फंसे रह गए।

    यात्री बोले: ‘जैसे मौत का तांडव था’

    हादसे में बाल-बाल बचे एक यात्री ने बताया, “हम सब सो रहे थे, अचानक चीख-पुकार मच गई। आंख खुली तो चारों तरफ आग ही आग थी। किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर कूदे। वो मंजर जैसे मौत का तांडव था।”

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : ताड़ी पीने के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल, पटना किया रेफर..
    Next Article बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक! कोर्ट परिसर में वकील और कोर्टकर्मी समेत 8 लोग घायल..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    By सुमन सौरबFebruary 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : कस्टम विभाग और बरौनी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के…

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.