बेगूसराय में होली के मौके पर युवक को लगी गोली , गम्भीर अवस्था में ईलाज जारी

न्यूज डेस्क , बेगूसराय : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय में होली के मौके पर एक युवक को गोली लगने की आ रही है। मामला बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल युवक की ईलाज बेगूसराय के एक अस्पताल में जारी है। जहां डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर मोड़ के समीप की है। जहां होली के दिन सोमवार को बाइक सवार एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र व जिला के सीमावर्ती गाँव फतेहा गांव निवासी पिंटू दास का पुत्र राजन कुमार के रूप में हुआ है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गोली खुद से गलती से ट्रिगर दबने से चली है। बहरहाल इस मामले में गोली से घायल युवक ही संदिग्ध की भूमिका में है। गम्भीर रूप से घायल युवक को गोली लगने बाला अंग पैर बताया जा रहा है। ऐसे में प्रथम द्रष्टया गोली खुद बखुद फायर होने का मामला प्रतीत हो रहा है।