ब्रेकिंग न्यूज़ : गैंगस्टर विकास दुबे गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में करने गया था पूजा

डेस्क : कानपुर शूटआउट के मोस्टवांटेड विकास दुबे को पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया और स्थानीय पुलिस ने इस कुख्यात को अपने हिरासत में ले लिया है।