Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य अभिनंदन..

    January 11, 2026 6:53 pm

    ‘सूअर पालूंगा ताकि…’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से मचा सियासी तूफान..

    January 11, 2026 10:33 am

    बेगूसराय में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक, समय में बदलाव

    January 10, 2026 7:23 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»5 साल में बोगो सिंह की संपत्ति में 3.74 करोड़ की बढ़ोतरी, अब 11.25 करोड़ के मालिक
    Begusarai News

    5 साल में बोगो सिंह की संपत्ति में 3.74 करोड़ की बढ़ोतरी, अब 11.25 करोड़ के मालिक

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 17, 2025 11:36 amUpdated:October 17, 2025 11:40 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Net Worth of Bogo Singh
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Net Worth of Bogo Singh? जदयू के पूर्व विधायक और वर्तमान में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह (Bogo Singh) की संपत्ति में पिछले पाँच वर्षों में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में उनकी कुल संपत्ति में 3 करोड़ 74 लाख 13 हजार 840 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है।

    निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2020 में उनकी कुल संपत्ति 7 करोड़ 51 लाख 69 हजार रुपए थी, जो अब बढ़कर 11 करोड़ 25 लाख 82 हजार रुपए हो गई है।

    खेती की जमीन में हुआ बड़ा निवेश

    2020 में बोगो सिंह के नाम खेती की एक धूर जमीन भी नहीं थी, लेकिन अब उनके पास 4.4594 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 71 लाख 72 हजार रुपए से अधिक है। यह जमीन उन्होंने वर्ष 2023-24 में खरीदी है, जिसके चलते उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

    व्यावसायिक जमीन का मूल्य भी बढ़ा

    पूर्व विधायक के पास पहले से 37125 वर्गफीट व्यावसायिक जमीन थी, जिसकी कीमत 2020 में 5 करोड़ 97 लाख रुपए थी। अब उसी जमीन के 8650 वर्गफीट हिस्से पर निर्माण होने के कारण इसकी बाजार कीमत बढ़कर 6 करोड़ 98 लाख रुपए हो गई है।

    चल संपत्ति में भी बढ़ोतरी

    बोगो सिंह की चल संपत्ति 2020 में 1 करोड़ 28 लाख 42 हजार 30 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1 करोड़ 85 लाख 54 हजार 310 रुपए हो गई है। यानी इसमें 57 लाख 12 हजार 280 रुपए की वृद्धि हुई है।

    निवेश और संपत्ति का ब्यौरा

    पिछले पाँच साल में उन्होंने जमीन, सोना और वाहनों में निवेश किया है।

    • जमीन : सबसे अधिक निवेश इसी क्षेत्र में हुआ है।
    • वाहन : उनके पास अब थार, क्रेटा और स्कॉर्पियो तीन गाड़ियाँ हैं। 2020 में उनके पास केवल इनोवा और स्कॉर्पियो थीं।
    • सोना : 100 ग्राम सोने के आभूषणों में बढ़ोतरी हुई है।
    • पॉलिसी : उनके नाम तीन बीमा पॉलिसियाँ हैं।
    • कैश : वर्तमान में उनके पास 2 लाख 50 हजार रुपए नकद हैं।
    • हथियार: एक पिस्टल भी उनके नाम दर्ज है, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई गई है।

    कर्ज में भी वृद्धि

    जहाँ संपत्ति बढ़ी है, वहीं कर्ज का बोझ भी बढ़ा है। पिछले पाँच वर्षों में उन पर 61 लाख 38 हजार 338 रुपए का लोन बढ़ा है। इस समय उनके ऊपर तीन बैंकों से कुल 71 लाख 90 हजार 179 रुपए का कर्ज है।

    Net Worth of Bogo Singh?
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहेबपुरकमाल से जदयू के संभावित उम्मीदवार अमर कुमार सिंह निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव..
    Next Article अदालत ने डीएम-एसपी को भेजा नोटिस, जवाब नहीं देने पर हाईकोर्ट में जाएगी फाइल..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य अभिनंदन..

    January 11, 2026 6:53 pm

    ‘सूअर पालूंगा ताकि…’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से मचा सियासी तूफान..

    January 11, 2026 10:33 am

    बेगूसराय में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक, समय में बदलाव

    January 10, 2026 7:23 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य अभिनंदन..

    By सुमन सौरबJanuary 11, 2026 6:53 pm

    Begusarai News : बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एकदिवसीय दौरे पर बेगूसराय…

    ‘सूअर पालूंगा ताकि…’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से मचा सियासी तूफान..

    January 11, 2026 10:33 am

    बेगूसराय में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक, समय में बदलाव

    January 10, 2026 7:23 pm

    अनुमंडल अस्पताल मंझौल का DM ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    January 10, 2026 6:02 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.