बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने दिखाया हुनर, अंतराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल..

डेस्क : जमुई से भाजपा विधायक और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर से पदक जीत के देश तथा राज्य का नाम ऊँचा किया है। श्रेयसी सिंह ने पहले ऑनलाइन एशियन गेम्स में रजत पदक जीता है। गौरतलब है की श्रेयसी सिंह विधायक बनने से पहले से अंतराष्ट्रीय निशानेबाज हैं।

विधायकी और निशानेबाजी एक साथ- श्रेयसी सिंह 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा के टिकट पे लड़ के जमुई से विधानसभा पहुँची थीं। श्रेयसी सिंह इस वक्त अपने विधायक होने के कर्तव्य को निभाने के साथ साथ निशानेबाजी में भी हिस्सा ले रही हैं। श्रेयसी ने पहले ऑनलाइन एशियन गेम्स में शामिल होते हुए दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज से 29 एवं 30 जनवरी को निशाना लगाया था।

भारत ने जीते कुल 11 पदक- पहले ऑनलाइन एशियन गेम्स में 24 भारतीय निशानेबाजों ने कुल 11 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 4 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। स्वर्ण जितने वाले निशानेबाजों में सौरभ चौधरी, दिव्यांश सिंह पंवार, कियान चेनाई और राजेश्वरी कुमारी शामिल हैं। इस दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में 22 एशियाई देशों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।