बड़ी खबर : देश में जनंसख्या को रोकना होगा वरना गृहयुद्ध के लिए तैयार रहे – प्रो राकेश सिन्हा

न्यूज डेस्क : देश मे जनसंख्या को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सभी राजनीतिक दलों के इस पर अपनी अलग अलग रायें हैं। इन सभी चीजों से इतर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग से जुड़ी है एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली में वरिष्ठ राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण को हम आवश्यक ही नहीं अनिवार्य रूप से देखते हैं। उन्होंने कहा कि देश अभी जनसख्या विस्फोट के दौर में पहुंच गया है। इस समय भी अगर ठोस पहल करके कानून नहीं बनाया गया।

तो देश के भीतर विभिन्न प्रकार के संघर्षों को जन्म देगा। जो बहुत ही खतरनाक होगा। उन्होंने शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग किये जाने के सम्बंध में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून इसलिए आवश्यक है , हम विस्फोटक स्थित में पहुंच गए हैं। हमारे पास एक ही विकल्प है या तो हम जनसख्या को नियंत्रण में करें या हम सिविल वार के लिए तैयार रहें । जब देश में संसाधनों की कमी होती है तो वह संघर्ष जातीय , क्षेत्रीय , भाषाई अन्य रूप में अभिव्यक्त होता है। जो हमें दिखाई नहीं पड़ता है। वास्तव में संघर्ष अवसरों और संसाधनों का होता है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी मे 2019 में कहा था कि हमे जनसंख्या और संसाधनों की दृष्टि से इसे देखना चाहिए । मुझे लगता है यह समय अब आ गया है । इसे हम आवश्यक ही नहीं अनिवार्य रूप में देखते हैं।