बड़ी खबर : बेगूसराय में तब्लीगी जमात से लौटे 8 लोगों को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती

बेगूसराय नगर : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय जिले के सदर अस्पताल से आ रही है। जहाँ निजामुद्दीन मरकज़ में शामिल तब्लीगी जमात के बेगूसराय में 8 लोगों को पकड़ा गया है। आपको बता दें मार्च में दिल्ली के निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल होकर ये सभी लौटे हैं। बेगूसराय में शुक्रवार को इनको ट्रेस कर पकड़ा गया है। फिलवक्त सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में इन सभी 8 व्यक्तियों को भर्ती किया गया है। वहीं इनसभी व्यक्तियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि तबलीगी जमात में शामिल 8 लोगों को चिन्हित कर जांच के लिए लाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। आपको बता दें इनसभी लोगों की जांच के लिए गये सेम्पल स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है.  वही कड़ी निगरानी में सभी को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है. सभी का टेस्ट सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया तथा आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।