बेगूसराय : जमीन विवाद को लेकर दो गुट में दिनदहाड़े हो रही है गोलीबारी,कई घायल

डेस्क : बेगूसराय के छौड़ाही में दो पक्षों की बीच जमीन को लेकर हुए विवाद दिनदहाड़े गोलीबारी हो रहा है। मामला छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि उक्त गोलीबारी की घटना सालों पुराने भूमि विवाद को लेकर हो रही है। सूत्र से मिल रही जानकारी के अनुसार समान रंग के झंडे बाली दो अलग अलग पार्टी समर्थकों के बीच गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायल एक ही गुट से हुए हैं।

माहौल तनावपूर्ण है, मौके पर छौड़ाही ओपी के साथ अगल बगल के थाना से बड़ी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गई है। वहीं बेगूसराय पुलिस के आला अधिकारी ने गोलीबारी की इस घटना का कारण जमीनी विवाद बताया है, इस घटना में गोली लगने पुष्टि जांच में पता चल सकेगी, पुलिस कारवाई में लगी हुई है।