बेगुसराय के छात्र ने दिल्ली में लगायी फांसी-कागज़ पर लिखा मिला- I LOVE YOU

बेगुसराय का रहने वाला एक छात्र जो दिल्ली जाकर पढ़ाई कर रहा था, पढ़ाई के दौरान ही उसने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में छात्र ने अपने कमरे में ही फांसी का फंदा बनाकर उससे लटक गया। यह सूचना पुलिस को रविवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव के पास पहुंचकर जानकारी बटोरने की कोशिश करी।

जानकारी में बताया कि छात्र का नाम शक्ति है और वह बिहार बेगुसराय से सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने के लिए आया था। शक्ति ने ग्रेजुएशन खत्म कर दिल्ली में 2 कमरे का फ्लैट लेकर रहना शुरू कर दिया था। पुलिस के मुताबिक एक कमरा काफी बड़ा था जिसमें दो लोग रहते थे, और एक कमरे में वह खुद रहता था। बताया यह भी जा रहा है कि शक्ति के पिता बेगुसराय जिले के पंचायत में मुखिया है और उसकी 6 बहन भी हैं , अपने परिवार में वह इकलौता लड़का था।

पुलिस ने जब उसके कमरे की और तहकीकात करनी चाही तो वह यह देख कर दँग रह गई की मरने से पहले शक्ति ने दीवार पर लिख रखा था ” जीवन का आखिरी लक्ष्य मृत्यु है” कुछ और नोट्स भी बरामद हुए और उनमें लिखा था ” स्टैंडिंग अलोन इज़ बेटर देन स्टैंडिंग विथ पीपल हु डोंट वैल्यू यू”। उसके कमरे से भागवत गीता भी मिली है और हाथ मे एक कागज़ का टुकड़ा जिसमें लिखा था “आयी लव यू”।