बेगूसराय सदर विधायक कुंदन सिंह बने भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक


बेगूसराय: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेगूसराय कुंदन कुमार को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है कुंदन कुमार अब संगठन में प्रदेश स्तर पर मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें प्रदेश संयोजक बनाया गया है। शुक्रवार को इस आशय का पत्र जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है। विधायक कुंदन कुमार ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

कुंदन कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई है उस पर खरा उतरने का हर प्रयास करेंगे। इधर, कुंदन कुमार को मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। कहा है कि विधायक कुंदन कुमार अपने संयोजकत्व में पार्टी के मीडिया भाग को नई ऊंचाई देंगे।