Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»3 करोड़ के आधुनिक उपकरणों से लैस हुआ बेगूसराय सदर अस्पताल, फिर भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार
    Begusarai News

    3 करोड़ के आधुनिक उपकरणों से लैस हुआ बेगूसराय सदर अस्पताल, फिर भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार

    Neha SinghBy Neha SinghApril 4, 2026 1:07 pmUpdated:April 5, 2026 7:18 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय सदर अस्पताल को बेहतर बनाने की कवायद जारी है। अस्पताल को ONGC के सीएसआर फंड से 3 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों में लेप्रोस्कोपिक मशीन, ईएनटी उपकरण, नियोनेटल वेंटिलेटर, डिफ्रिब्रिलेटर, ए-स्कैन, फिजियोथैरेपी मशीन, आर्टेरियल ब्लड गैस उपकरण, लेबर डिलीवरी बेड, रिकवरी बेड और फुल फाइलर बेड शामिल हैं। इन सभी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया।

    हालांकि, अस्पताल के आधुनिकीकरण के इन दावों के बावजूद आम जनता अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। अस्पताल में आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के बावजूद मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

    बताया जा रहा है कि अब अस्पताल में कीमोथेरेपी और लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को बेहतर इलाज मिलने का दावा किया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है।

    खस्ता हालत बनी बड़ी चुनौती

    पिछले कई दशकों से सदर अस्पताल में सुधार की प्रक्रिया कागजों और मशीनों तक ही सीमित रही है। जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, तो अक्सर उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सुविधा उपलब्ध नहीं है या डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। कई मरीज बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर हैं।

    जनता का सवाल अब भी वही है—आखिर इन आधुनिक उपकरणों के साथ बुनियादी सुविधाएं कब उपलब्ध होंगी?

    मंत्री ने किया निरीक्षण

    उद्घाटन समारोह के दौरान ONGC के नीरज कुमार बंसल, डीएम श्रीकांत शास्त्री, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह भी मौजूद रहे।

    मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सरकारी अस्पतालों में मरीज नहीं आते थे, लेकिन अब मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

    इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल उपकरणों से नहीं, बल्कि बेहतर प्रबंधन और सेवाओं से ही अस्पताल की स्थिति सुधर सकती है।

    Ayushman Bharat Begusarai news Begusarai Sadar Hospital Bihar Health System Giriraj Singh Medical Equipment Bihar ONGC CSR Fund
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, DM के निर्देश पर उर्वरक दुकानों की जांच
    Next Article बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    By सुमन सौरबApril 10, 2026 1:01 pm

    Begusarai News : बरौनी-कटिहार रेलखंड के लाखो रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक बड़ा…

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.