बेगूसराय: ठंड को देखते हुए अगले 3 दिनो तक स्कूल बंद रखने का आदेश : डीएम

बेगूसराय : जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में ठंड में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए जिले के सभी प्राथमिक विद्यालय ,मध्य विद्यालय ,उच्च और उच्चतम माध्यमिक विद्यालयों को 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2020 तक के लिए बंद कर दिया है । लेकिन विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यालय के समय में गैर शैक्षणिक कार्य विद्यालय में करेंगे।

बेगूसराय और गया जिला में आज लंदन से भी अधिक ठंड रही

वही बेगूसराय सहित पूरे बिहार में ठंड कहर बरपा रही है। रविवार को सर्दी ने तो हद पार कर दिया है। बेगूसराय का न्यूनतम तापमान लंदन से भी कम दर्ज शाम में किया गया। बेगूसराय में आज रात 8:30 बजे में लंदन से भी अधिक सर्द हो गई है ।बीबीसी वेदर बुलेटिन के अनुसार रविवार लंदन का अधिकतम तापमान 8:30 बजे में 9 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को बेगूसराय का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस शाम में दर्ज किया गया। वहीं गया में रविवार को पूरे राज्य में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा पटना का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह से ही ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी रहा। 2012 के बाद 29 दिसंबर 2019 को मौसम सबसे ज्यादा दिनभर सर्द रहा। यहां पर 7 सालों का रिकॉर्ड टूटा। बीते साल 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगे मौसम अभी और सर्द होने वाला है। दिन के मौसम में कभी हल्की धूप निकल सकती हैं। लेकिन मौसम काफी सर्द भरा ही रहेगा। वही 1 से 2 जनवरी को राज्य के कई शहरों में हल्की बारिश होने की आशंका है। बारिश होने के बाद फिर न्यूनतम तापमान में वृद्धि पूरी हो सकती है।