बेगूसराय : भीषण सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल..

साहेबपुर कमाल, बबलू कुमार रॉय : जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के न्यू जाफर नगर NH – 31 के समीप सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दो अज्ञात बुजुर्ग महिला घायल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के महमदपुर निवासी सतन साहनी 65 वर्षीय घायल बताए जा रहे हैं वहीं उनके पड़ोसी सौदागर साहनी भी इस घटना में जख्मी हुए सत्संग स्वामी की पत्नी कुंती देवी भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सतन साहनी अपने सभी परिजनों के साथ बेगूसराय के मटिहानी क्षेत्र के महमदपुर गांव से कामास्थान बदला घाट खगरिया जा रहे थे। इसी दरमियान साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के न्यू जाफर नगर एनएच 31 के समीप तेज रफ्तार एक पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें टेंपू पर बैठे आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, एक अज्ञात महिला की घटना में मौत हो गई।

वही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी PHC एस, कमाल पहुंचाया गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेगूसराय भेज दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर टेंपू में जोरदार टक्कर मारा। जिसके कारण यह घटना हुई, घटना के तत्काल बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची जहाँ पर कार्रवाई करते हुए, पिकअप वैन को अपने कब्जे में लिया। और टेंपू को गड्ढे से बाहर निकाला। वही खबर लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।