begusarai news

बेंगलुरु में बेगूसराय के मजदूर की डूबकर मौत, गांव में छाया मातम- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बेंगलुरु से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां काम करने गए बेगूसराय के एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। यह हादसा चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव वार्ड संख्या-09 निवासी राधेश्याम सिंह के 38 वर्षीय पुत्र विपीन कुमार के साथ घटित हुआ है।

काम के सिलसिले में गया था बेंगलुरु

मृतक विपीन कुमार कुछ समय पहले ही काम के सिलसिले में बेंगलुरु गया था। वह वहां हदोसिदापुरा रज्जापुरा इलाके में रहकर गीतांजलि इंटरप्राइजेज नामक एक कंपनी में मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था। घटना की सूचना जैसे ही बेगूसराय स्थित परिजनों को मिली, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति तब सामने आई, जब उन्हें यह भी पता चला कि शव को गांव लाना संभव नहीं हो सका। संसाधनों और परिस्थितियों की मजबूरी के चलते परिजनों ने भारी मन से बेंगलुरु में ही अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी। जिसके बाद वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पीछे छोड़ गए दुखी परिवार

विपीन अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। उनकी असामयिक मृत्यु ने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को गहरा आघात पहुंचाया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया रमेश सिंह ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता देने की मांग भी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now