Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News: जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ और मानव श्रृंखला कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

    April 11, 2026 5:11 pm

    Begusarai news: कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष गरीब दास ने किया पदभार ग्रहण, उमड़ी जनसैलाब

    April 11, 2026 4:40 pm

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai news: कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष गरीब दास ने किया पदभार ग्रहण, उमड़ी जनसैलाब
    Begusarai News

    Begusarai news: कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष गरीब दास ने किया पदभार ग्रहण, उमड़ी जनसैलाब

    Akhil VatsaBy Akhil VatsaApril 11, 2026 4:40 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    आज बेगूसराय जिला कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कांग्रेस भवन में आयोजित ऐतिहासिक एवं जनसैलाब से भरे पदभार ग्रहण समारोह में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिले में अब कांग्रेस का पुराना दिन फिर लौटने वाली है तथा जनता बदलाव के लिए तैयार है और अब जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष होगा।

    पदभार ग्रहण करते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष गरीब दास ने कार्यक्रम को संबोधित कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपने तेवर साफ करते हुए कहा कि, “यह पद कोई सम्मान नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की अहम् जिम्मेदारी है। जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध,बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, चरमराई शिक्षा प्रणाली और बेलगाम महंगाई के खिलाफ सड़क से सदन तक जोरदार संघर्ष किया जाएगा।”
    उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से संगठन में महिलाओं, युवाओं तथा समाज के अंतिम पंक्ति में शामिल लोगों को उचित सम्मान व भागीदारी सुनिश्चित कर जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और धारदार बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।
    इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं से कहा कि बेगूसराय जिला कांग्रेस पार्टी का गढ़ कहलाने वाली जिला रही है तथा आने वाला समय कांग्रेस का है एवं लोग टकटकी निगाहें से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए तैयार भी हैं सिर्फ हमलोगों को एकजुट होकर गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस में जोङने का काम करना होगा तभी जाकर फिर से कांग्रेस पार्टी बेगूसराय जिला में सबसे बड़ा प्रभावशाली दल बनकर उभरेगी और खोई हुई अपने मजबूत जनाधार को प्राप्त करने में हमलोग सफल हो पाएंगे।
    उन्होंने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज आम आदमी महंगाई और अव्यवस्था से त्रस्त है, किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं का भविष्य अंधकार में है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और बिहार की सरकार द्वारा जनादेश को कुचलते हुए सिर्फ कुर्सी बचाने का खेल खेला जा रहा है तथा प्रधानमंत्री मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह बिहार की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाने के लिए बिहार की जनता को दल-दल में धकेल दिया है।
    अब यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता व निवर्तमान जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि मुझे खुशी है कि कांग्रेस आलाकमान ने नये जिला अध्यक्ष के रूप में दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदेव बाबू के पुत्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास के रुप में हम सबों के बीच भेजी है।
    गरीब दास वैसे कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो अपने निजी जमीन में नेहरू-गांधी परिवार के दिवंगत महापुरुष का प्रतिमा स्थापित कर ज्योति जलाई जाती है जो दिल्ली के बाद बिहार के सहिलोरी गांव ही है जहां एक ही परिसर में सभी महापुरुष का ज्योति जलने का नसीब प्राप्त कांग्रेस पार्टी को रही है।इतना ही नहीं गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के नाम पर कई स्कूल एवं काॅलेज भी खोली गई है। हमलोग गरीब दास के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरे जिला में पूर्व की भांति कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में हमेशा योगदान देते रहूंगा।
    साथ ही इनके नेतृत्व में युवाओं को जोर कर संगठन नई ऊर्जा और धार के साथ आगे बढ़ेगा तथा जिले में एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

    अंत में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है—आने वाले समय में जिले की सड़कों पर अब जनसैलाब उतरेगा। कांग्रेस पार्टी जनसमस्याओं को लेकर चुप बैठने वाली नहीं है और हर अन्याय का जवाब दिया जाएगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन व संचालन उपाध्यक्ष रामविलास सिंह ने किया।

    कार्यक्रम को एमएलसी राजीव कुमार, मुखिया अवनीश कुमार सिंह, रजनीकांत पाठक,नीरज कुमार सिंह, निशांत सिंह, हारून रशीद, ब्रजेश कुमार प्रिंस,राम स्वार्थ साह,रामचंद्र सिंह,संजय सिंह,नारायण सिंह, मिथलेश झा,केडी हिमांशु,मो तारिक,ब्रज किशोर सिंह, श्रीकांत राय,असगर इमाम,रेणु देवी,गायत्री देवी,संजय सिंह,राजदेव पासवान,लखन पासवान, बालेश्वर महतो, कृष्ण कुमार राय,नरेश सिंह, प्रिंस राम, श्याम नंदन महतो, राजेश कुमार, रामाशीष सहनी, मितेश कुमार पाठक, कृष्ण प्रकाश भगवान दास, राजीव पोद्दार, यशवंत चौधरी,संजय चौधरी, सुरेश राय,अनिल महतो, बलवंत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया।

    Begusarai Congress news Begusarai news Bihar Congress Update Congress District President Bihar Gareeb Das Begusarai Political News Begusarai The Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति
    Next Article Begusarai News: जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ और मानव श्रृंखला कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश
    Akhil Vatsa
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News: जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ और मानव श्रृंखला कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

    April 11, 2026 5:11 pm

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News: जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ और मानव श्रृंखला कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

    By Akhil VatsaApril 11, 2026 5:11 pm

    बेगूसराय में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीडी कॉलेज,…

    Begusarai news: कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष गरीब दास ने किया पदभार ग्रहण, उमड़ी जनसैलाब

    April 11, 2026 4:40 pm

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.