बारो के निवर्तमान उप मुखिया के पुत्री के शादी समारोह में चली गोली, दो लोग घायल

गढ़हरा शुक्रवार को बरौनी नगर परिषद अंतर्गत बारो दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-2 में बड़ी घटना घटी। बताया गया कि बारो दक्षिणी पंचायत के उप मुखिया फरजाना खातून की पुत्री की शादी समारोह का आयोजन किया गया था, उसी में शुक्रवार की अहले सुबह गोली फायरिंग से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना में एक ही गोली से दो लोग शिकार हो गए। वहीं गोली महिला उपमुखिया की कनपटी में लगते हुए एक 13 साल के मासूम मो. राज के छाती में जाकर लगी। मालूम हो कि जख्मी बालक नवादा से वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल हुए थे ।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पाते ही फुलबड़िया थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुँची। इधर फुलबड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के देखभाल में दोनों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा मामले की गहन जाँच जारी है।