गढ़हरा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

गढ़हरा रविवार को गढ़हरा, बारो, बरौनी, अमरपुर, सिमरिया एवं आसपास के क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान हर-घर तिरंगा लगाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। वहीं पूर्व मध्य रेल अंतर्गत ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाईड जिला संघ गढ़हरा के द्वारा हर घर तिरंगा एवं स्वछता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दूसरे दिन सहायक जिला आयुक्त स्काउट सह प्रवर मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमल कुमार भगत एवं सहायक मंडल अभियन्ता पूर्व बरौनी के.डी प्रसाद ने संयुक्त रूप से झंडा दिखा कर साइकिल रैली एवं स्वछता अभियान को रवाना किया। यह यात्रा गढ़हरा से चलकर किउल, चकबल, गंगाप्रसाद होते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ग्राम सिमरिया पहुँच कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं पुस्तकालय पर श्रमदान के तहत साफ सफाई की गई। तथा सदस्यों के द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उदघोष करते हुए नागरिको एवं समाज के बुद्धिजीवी को हर घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

वहीं दूसरी ओर पूर्व मध्य रेल अंतर्गत इंजीनियरिंग विभाग गढ़हरा के रेलवे कर्मचारियों के द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा जागरूकता के लिए सहायक मंडल अभियन्ता पूर्व बरौनी के.डी. प्रसाद के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा सीनियर सेक्शन इंजीनयर रेल पथ गढ़हरा कार्यालय से चलकर सीनियर सेक्सन इंजीनियर कार्य गढ़हरा के कार्यालय में पहुँच कर समापन किया गया। मौके पर अविनाश कुमार अमर अनुभाग अभियंता कार्य गढ़हरा, विपिन कुमार पांडे, अशोक कुमार सिन्हा, परमेश्र्वर गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, आशुतोष मेहरोत्रा,एफडी मुंडा, अमरावती, संतोष कुमार, चंदन कुमार, अंजलि कुमारी,अनिता कुमारी, संजय कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, रेणु सिंह, उदय शंकर, नागमणि,प्रांजल कुमार, आरती कुमारी, छोटेलाल पासवान,रंजीत कुमार,छट्ठू लाल,उदय कुमार, नितेश कुमार, विनीत चंद्र झा, प्रमोद सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।