अमृत महोत्सव के अवसर सेंट पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा ने निकाला तिरंगा यात्रा

तेघड़ा ( बेगूसराय) आजादी के 75 वा वर्षगांठ के उपलक्ष में आज पूरे देशआजादी के अमृत महोत्सव मना रही है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रही है इसी के दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 14 अगस्त रविवार को सेंट पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा द्वारा एक 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के मौके पर अपने संबोधन में संबोधन में विद्यालय के प्रबंध निर्देशक सुनील कुमार ने कहा कि आज केवल तिरंगा यात्रा ही नहीं है वरन अखंड भारत दिवस भी है।

हमारे बच्चों को याद रखनी चाहिए कि अफगानिस्तान,पाकिस्तान, बांग्लादेश,भूटान,बर्मा,श्रीलंका,नेपाल,तिब्बत आदि अखंड भारत के ही अंग रहे हैं। यहां यह जानना भी आवश्यक प्रतीत होता है कि अफगानिस्तान 1874 में अलग हुआ। नेपाल 1904 में, भूटान 1906 में, तिब्बत 1914 में, बर्मा 1937 में, पाकिस्तान 1947 में एवं बांग्लादेश पाकिस्तान से ही 1971 में अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र का स्वरूप ग्रहण किया। आज देश के बृद्ध नर-नारी अपने यशस्वी व ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत दिवस के साथ-साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

आज हमारे विद्यालय परिवार और निजी आवासों पर फहराता हुआ तिरंगा यह संदेश दे रहा है कि कल भी हम जगतगुरु थे,आज भी हम जगतगुरु हैं एवं आने वाला भविष्य भी भारत का ही है। आवश्यकता इस बात की है कि हमारे बच्चे जन-जन तक यह संदेश फैलाएं कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक हमारी आन बान और शान का सम्मिलित स्वरूप यह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सदा लहराता रहेगा तथा पूरे विश्व में भारत की अहमियत कायम रहेगी।