गढ़हरा में पेंसनर्स संगठन की बैठक आयोजित

गढ़हरा : गढ़हरा में रविवार को इंडिया रिटायरमेंट रेलवे पेंसनर्स संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गढ़हरा इकाई के अध्यक्ष सागर राय ने किया। मौके पर जोनल सहायक सचिव लालबहादुर महतो ने कहा कि देश में राष्ट्रीय अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इससे हर्ष का माहौल है।

सरकार को आमजनों के सुख सुविधा का ख्याल रखना अति आवश्यक है। वहीं श्री महतो ने कहा बीहट एसबीआई शाखा के द्वारा जुलाई माह का पेंशन वरिष्ठ नागरिकों को आज तक निर्गत नहीं किया गया। प्रबंधक के द्वारा लिंक फेल होने और लिंक तुरन्त आने जाने की बात कही जा रही है। परेशान होकर प्रतिदिन वरिष्ठ नागरिक निराश होकर लौट जाते हैं। लोगों ने तकनीकी सर्वर सुधार करने की मांग की है। मौके पर रामविलास यादव, कृष्णनंदन दास,योगेंद्र सिंह,शिव कुमार साह,दोरिक पासवान समेत कई लोग मौजूद थे।