Begusarai News : बिहार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में नीतीश सरकार ने कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, बेगूसराय के बलिया अनुमंडल की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, रेल पुलिस उपाधीक्षक पटना में पदस्थापित सुबोध कुमार को बलिया अनुमंडल का नया एसडीपीओ बनाया गया है।

खबरें अपडेट हो रही है….

