विपरीत परिस्थितियों में भी दैनिक मजदूर का बेटा आशीष टॉप टेन में बनाई जगह, IAS बनकर करना चाहते हैं देश सेवा

न्यूज डेस्क : बिहार ​विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 5 अप्रैल (सोमवार) को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. आशीष झा ने इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाया है। उन्होंने कुल 500 में से 475 अंक हासिल किए हैं. उनके 95 फीसदी अंक हैं. बता दे बेगूसराय के लिए मैट्रिक परीक्षाफल 2021 में सुखदायक सफलता है।

दरअसल जिले के दो छात्रा व चार छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाकर जिला का नाम रौशन किया। कहते हैं कि गरीबी कभी प्रतिभा को दबा नहीं सकता। अक्सर विपरीत परिस्थितियों से ही सुरमा निकलते हैं। जो आगे चलकर समाज और देश का नाम रौशन करते हैं। ऐसा ही कारनामा बेगूसराय जिले के आरकेसी इंटर स्कूल बरौनी के छात्र आशीष झा ने कर दिखाया है। वह मैट्रिक परीक्षा 2021 में बिहार भर में टॉप टेन में जगह बनाकर अपने मेधा का परिचय दिया। वह विपरीत परिस्थिति में अपनी मेधा के बदौलत माता पिता और स्कूल का नाम राज्य भर में ऊंचा कर दिया।

आशीष राज्य भर में दशवें स्थान पर काबिज हुए। आरकेसी फुलवरिया बरौनी के छात्र आशीष झा ने मैट्रिक परीक्षा में 475 अंक प्राप्त कर राज्य में दसवां स्थान लाया और बेगूसराय जिले का नाम रौशन किया। आशीष मूलत समस्तीपुर जिला के नरहन के रहने वाले हैं। आशीष बचपन से ही अपने पिता नवीन कुमार झा, मां रानी देवी के साथ बरौनी फुलवरिया के बख्तर स्थान में रह रहे हैं। उनके माता पिता भाड़े के मकान में रहते हैं। दो भाई, दो बहन में बड़ा आशीष अपने पिता की दैनिक मजदूरी पर भरण पोषण कर जीवन यापन कर रहा है। खुद की मेहनत को अपना सफलता का मूल मंत्र बताते हुए उसने कहा कि लॉकडाउन में विद्यालय पूर्णत बंद था, ऐसी स्थिति में स्वाध्याय करते हुए उसने यह मुकाम हासिल किया है। वह सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। ग्रेफाइट फैक्ट्री फुलवरिया में दैनिक मजदूरी करने वाले पिता नवीन कुमार झा कहते हैं कि आशीष घर का काम करते हुए खुद की पढ़ाई पर भी ध्यान रख रहा था। यह सफलता उसके मेहनत की सफलता है।