बिहार चुनाव से पहले एक और नेता का निधन – नितीश कैबिनेट के मंत्री थे विनोद कुमार सिंह, दिल्ली में तोड़ा दम

डेस्क : नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह का 12 अक्टूबर को निधन हो गया है यह खबर दिल्ली से आ रही है जहां पर यह बताया जा रहा है कि विनोद सिंह अब नहीं रहे। वह दिल्ली से सटे गुडगाँव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

नीतीश की कैबिनेट टीम में पिछड़ी जाति के कल्याण मंत्री विनोद कुमार कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक थे। बता दें कि विनोद कुमार को पहले करोना भी हो चुका है, ऐसे में बिहार बीजेपी के सबसे बड़े परंतु दूसरे नंबर पर आने वाले नेता का निधन हो गया है। इन से पहले भाजपा के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का निधन हो गया था।

अगर बीमारी की बात करें तो वह अपने ब्रेन हेमरेज होने के कारण दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा से उनकी पत्नी निशा सिंह को टिकट मिला है। विनोद सिंह मूल रूप से मनसाही प्रखंड बड़ी बताना गांव के रहने वाले थे। वह बांग्लादेशी घुसपैठ विरोध में काफी ज्यादा सक्रिय थे और 1995 में बीजेपी की तरफ से प्राणपुर के लिए चुनाव लड़ा था परंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था इसके बाद उन्होंने 2005 एवं 2010 में विश्व चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार प्राप्त हुई थी।