Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»चेरिया बरियारपुर में जदयू पर परिवारवाद के आरोप तेज, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पुत्र को मिला टिकट
    Begusarai News

    चेरिया बरियारपुर में जदयू पर परिवारवाद के आरोप तेज, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पुत्र को मिला टिकट

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 15, 2025 9:24 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Cheria Bariarpur Assembly Constituency
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Cheria Bariarpur Assembly Constituency : बिहार विधानसभा चुनाव में परिवारवाद और वंशवाद का विरोध करने वाली जदयू इस बार खुद उसी आरोप के घेरे में आ गई है। एनडीए के घटक दलों में शामिल जदयू ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक आनंद को प्रत्याशी बनाया है।

    चेरिया बरियारपुर सीट एनडीए गठबंधन में जदयू के हिस्से में आई है। लेकिन पार्टी के इस निर्णय से स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी दलों में भी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन के दलों ने जदयू पर परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

    गौरतलब है कि कुमारी मंजू वर्मा इस सीट से वर्ष 2010 और 2015 में विधायक चुनी गई थीं। वे नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में समाज कल्याण विभाग की मंत्री भी रह चुकी हैं। हालांकि, 2020 के चुनाव में उन्हें राजद उम्मीदवार राजवंशी महतो से पराजय का सामना करना पड़ा था।

    इस क्षेत्र में मंजू वर्मा का राजनीतिक इतिहास काफी पुराना है। उनके ससुर सुखदेव महतो भी वर्ष 1980 में सीपीआई के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। बाद के चुनावों में उन्होंने निर्दलीय और कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में भी अपनी किस्मत आजमाई।

    लगभग 50 वर्षों से यह सीट एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है, जिससे स्थानीय लोगों के बीच परिवारवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार नीतीश कुमार मंजू वर्मा को टिकट नहीं देंगे। लेकिन जब जदयू की आधिकारिक सूची में उनके बेटे अभिषेक आनंद का नाम सामने आया, तो पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय राजनीतिक हलकों में आश्चर्य और असंतोष दोनों ही देखा गया।

    स्थानीय नेताओं का कहना है कि लगातार चार चुनावों से जदयू का टिकट एक ही परिवार में सिमट जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। अब देखना यह होगा कि अभिषेक आनंद अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने में सफल होते हैं या नहीं।

    Cheria Bariarpur Assembly Constituency
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेरिया बरियारपुर में टिकट बंटवारे से राजद में उबाल, बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने पर कार्यकर्ता नाराज़
    Next Article बछवाड़ा में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, कांग्रेस और CPI दोनों ने अपने उम्मीदवार उतारे…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    By सुमन सौरबApril 9, 2026 12:28 pm

    Simaria Six-Lane Bridge : उत्तर और दक्षिण बिहार की जीवनरेखा कहे जाने वाले नवनिर्मित मोकामा-औंटा-सिमरिया…

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.