AIMIM के नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल-100 पर भारी हैं 15 करोड़..फिर दी सफाई

गुलबर्गा मेंं AIMIM के नेता वारिस पठान ने विवादित बयान दिया, कहा- “यह 15 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ पर भारी पडे़गे।”16 फरवरी को CAA के खिलाफ एक रैली को संबोधित करते हुए वारिस पठान ने यह विवादित बयान दिया।ऐसा लगता है कि वारिस पठान अपने पार्टी के मुख्य नेताओं के कदमों पर चल रहे हैं। यह पहली दफा नहीं कि AIMIM के नेताओं ने विवादित बयान दिया हो।

2012 में अकबरूद्दीन औवेसी ने भी एक विवादित बयान में कहा था कि “अगर पुलिस 15 मिनट के लिए हट जाए तो हम (मुसलमान) 100 करोड़ हिन्दुओं को खत्म कर सकते हैं।”  मामला सामने आते ही जब वारिस पठान से सवाल-जबाब किया गया तो  कहा कि  उन्होंने जो भी कहा वो संविधान के दायरे में रह कर कहा है,और किसी भी धर्म-विशेष का नाम नहीं लिया है।

Exit mobile version