नगर निगम में गोलीबारी केस के आरोपित गोलू और हीरा नगर थाना के हत्थे चढ़े

बेगूसराय : बेगुसराय पुलिस ने नगर निगम परिसर में घुसकर गोलीबारी करने के दो आरोपियों को दो देशी कट्टा और चार गोली के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के हेमरा से की गई है। उक्त जानकारी नगर थाना के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 13 मार्च को नगर निगम में टेंडर के दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की थी जिसमे एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हुए थे। 

इसको लेकर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन छापेमारी कर रही थी जिसके दौरान बीती देर रात दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान बलिया निवासी गोलू और हीरा के रूप में की गई है। इस मामले में नगर थाने की पुलिस अब तक कुल 6 गिरफ्तारी कर चुकी है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।