GD कॉलेज में फैली गंदगी की सफाई को लेकर ABVP ने प्रचार्य को सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क : बेगूसराय के जीडी कॉलेज में फैली गंदगी की सफाई हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय नगर इकाई के द्वारा जीडी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व रास्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि बेगूसराय प्रशासन के द्वारा बार बार जीडी कॉलेज में सब्जी मंडी लगा दिया जाता है तो कंही से उचित नही है।मंडी हट जाने के बाद भी सड़े गले सब्जी यत्र तत्र फैला रहता है दुर्गंध देता रहता है।

शिक्षा के मंदिर में गंदगी को बर्दाश्त नही किया जायेगा। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सोनू सरकार व नगर मंत्री पुरषोत्तम कुमार ने कहा बाजर समिति में सब्जी मंडी लगाया जा सकता है लेकिन बार बार जीडी कॉलेज में लगा दिया जाता है। पिछले 8 जून से कॉलेज 50% कर्मचारियों के साथ खुल गया है ऐसे स्थिति में कॉलेज में गंदगी रहेगा तो बीमारियों का घर बन सकता है।कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज व नगर सह मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि बिहार सरकार से कहना है हर कॉलेज में कैंप लगा कर सभी छात्र छात्राओं को वैक्सीन जल्द से जल्द लगाया जाय साथ ही साथ सरकार निजी कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था करना चाहिए क्योंकि इन वर्ग में काफी असंतोष फैल रहा है। मौके पर अमन कुमार ,विवेक ,वीरू व अन्य मौजूद थे।