SBSS कॉलेज बेगूसराय में ABVP के कार्यकताओं का विशाल धरना

बेगूसराय : बेगूसराय में छात्र राजनीति एक बार फिर गर्म हो गयी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय नगर इकाई के द्वारा 495 छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फार्म नहीं भराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सुबह 7 बजे से धरना पर बैठ गये। इसके बाद SBSS कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया गया।

इस मौके पर धरना के समर्थन में LNMU सीनेट सदस्य चन्दन कुमार ,LNMU छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार ,GD कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरषोत्तम कुमार भी शामिल हुए। धरना का संचालन नगर सह मंत्री कमल कुमार ने किया व अध्यक्षता विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया।LNMU सीनेट सदस्य चन्दन कुमार ने कहा 495 छात्र छात्राओं का नामांकन वैध तरीके से लेकर उनका रजिस्ट्रेशन रोकना महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के दोहरेपन का सूचक है। ABVP इस तरह के किसी भी गलती के लिए छात्र छात्राओं को बलि का बकरा बनने नही देगी। यदि समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया जाता है तो एबीवीपी अनिश्चित कालीन एवं उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे इसकी सारी जिम्मेदारी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ने कहा कि जब कॉपरेटिव कॉलेज नामांकन समिति के द्वारा इतने बड़े स्तर पर त्रुटि की गयी तो विश्वविद्यालय प्रशासन इसपर उचित कार्यवाई क्यों नहीं किया इससे साफ स्पष्ट होता है कि इतने बड़े गलती में विश्वविद्यालय प्रशासन की भी संलिप्तता है।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा धरना पर बैठे सभी छात्र छात्राओं को यह आश्वासन दिया कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष इनके मांगो को जोरदार तरीके से रखेंगे व 3 मार्च को विश्वविद्यालय में एक विशाल धरना का आयोजन किया जायेगा। वरिष्ठ छात्र नेता विनोद कुमार व विभाग संयोजक अजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी कीमत पर अपनी गलती को छुपा नही सकती है क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया मतदाता सूची में इन सभी छात्र छात्राओं का नाम है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत वोट दिए व चुनाव जीते हैं एवं विश्वविद्यालय के लिए भी वोट किये हैं। जिसमे उपाध्यक्ष पद पर विपुल कुमार व कॉन्सिल मेंबर पद के अनुज व विशाल कुमार भी 495 के लिस्ट में हैं।

विश्वविद्यालय को इन सबों का रजिस्ट्रेशन करना ही होगा। GD कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरषोत्तम कुमार व SBSS कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आज़ाद कुमार ने कहा कि विगत एक महीने से कॉलेज प्रशासन आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रही है लेकिन जब तक ये किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंचती है तब तक ABVP के कार्यकर्ता कॉलेज व विस्वविद्यालय प्रशासन को चैन की नींद सोने नही देगी। मौके पर अंकित ,गोलु ,रंजन ,पूजा ,वर्षा ,रितेश ,सुशील ,अजय ,विजय ,सुमन ,अमित,सिक्कू ,रौशन ,स्वेता ,नवीन ,राजू ,सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे ।