आज बेगूसराय आयेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल,जिला में स्वागत की तैयारियां पूरी

बेगूसराय : आज बुधवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय आएंगे। जिसको लेकर बेगूसराय के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिमरिया पुल पर से ही उनके स्वागत करने को लेकर तैयारियां कर चुके हैं। दरअसल साल 2020 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने बाले हैं इसी को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी की गतिविधियां इन दिनों प्रदेश भर के तमाम जिलों में बढ़ गयी है। बिहार बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दिया गया कि आज बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल दिन के 11 बजे बेगूसराय के दिनकर भवन में बीजेपी के जिलाकार्यसमिति की बैठक करेंगे।

आपको बता दें प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर बीजेपी नेताओं में गहमागहमी बढ़ गयी है शहर से लेकर गांव तक के बीजेपी कार्यकर्ताओं में स्वागत को उत्साह लबालब भर गया है। सम्पूर्ण बेगूसराय शहर होर्डिंग पोस्टर से पट गया है।