बेगूसराय : बाल विवाह धड़ल्ले से है जारी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की के पिता एवं दूल्हे को गिरफ्तार

बखरी (बेगूसराय) सरकार द्वारा लगातार बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए जागरूकता हेतु मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन बाल विवाह रुकने के बजाय धड़ल्ले से की जा रही है। बीते एक सप्ताह के अंदर बखरी थाना क्षेत्र में बाल विवाह का दूसरा मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बखरी पुलिस ने लड़की के पिता एवं दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सलौना गांव में सोमवार की देर रात बूढ़ाबाबा स्थान पर बाल विवाह कराया जा रहा है। जिसमें 21 वर्षीय लड़के के साथ 12 वर्षीय लड़की की शादी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की के पिता मुरारी साह तथा दूल्हा समस्तीपुर के मरथुआ गांव निवासी मधुकर साह का 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले आये है।