Begusarai News

मोकामा में राजनीतिक हत्या के बाद बेगूसराय में भी हिंसा- लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या…

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र स्थित मक्खाचक वार्ड नंबर–19 में शुक्रवार को जमीन-विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के दबंगों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी, जबकि परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवक की पहचान अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को आरोपित जबरन घर में घुस आए और अभिमन्यु सहित उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई। घायल तीनों का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव फैल गया और लोग विरोध में जमा होने लगे। सूचना पर बखरी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को हिरासत में लिया है।

प्राथमिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। – डीएसपी कुंदन कुमार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now