Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : दिल्ली से बेगूसराय पहुंची CBI टीम, 8 घंटे तक चली गहन पूछताछ

    January 2, 2026 8:46 pm

    Barauni Refinery : सड़क हादसे में बरौनी रिफाइनरी के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन..

    January 2, 2026 7:59 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष मेडिकल शिविर

    January 2, 2026 5:34 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, गंगा में शव ठिकाने लगाने की कोशिश..
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, गंगा में शव ठिकाने लगाने की कोशिश..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 29, 2025 12:19 pmUpdated:June 29, 2025 1:27 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Driver beaten to death in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर ड्राइवर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव के वार्ड-18 निवासी रामशरण महतो के 26 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास पिछले 2 वर्षों से नयागांव इलाके के लावा गांव के रामप्रीत सिंह के यहां ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम करता था।

    घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास के मालिक के बेटे ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर निर्मम हत्या की फिर शव को गंगा नदी में ठिकाने लगाने की कोशिश की।

    गंगा में शव ले जा रहे थे आरोपी

    मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात आरोपियों ने विकास की हत्या कर उसके शव को नाव पर लादकर गंगा नदी में बहाने की कोशिश की। इसी दौरान रात करीब 11 बजे कुछ लोगों की नजर इस संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया, तो आरोपी शव को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने नयागांव थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया, जो अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। परिजनों ने देखा कि शव पर चोटों के निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि उसे पीट-पीटकर मारा गया है।

    विकास के मालिक रामप्रीत सिंह के बेटे अभिषेक कुमार ने जबरदस्ती विकास को घर से बुलाकर ले गया था, जबकि विकास जाना नहीं चाहता था। अभिषेक ने ही विकास की हत्या की और शव को नाव पर फेंक दिया है। और भागकर नेपाल चला गया। -मृतक के पिता, राम शरण महतो 

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। इधर, नयागांव थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के सदर अस्पताल भेज दिया है। एसपी मनीष ने बताया है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जिले में बढ़ता अपराध, अपराधियों के हौसले बुलंद

    बेगूसराय में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कभी लूट तो कभी हत्या, जिले में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। विकास कुमार की हत्या न केवल एक आम व्यक्ति की जान जाने का मामला है, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता को भी उजागर करता है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : 9% वोट गैप बनेगा NDA की जीत की गारंटी?
    Next Article बेगूसराय में सेक्स रैकेट का खुलासा- प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को 1 लाख में बेचा, फिर जबरन देह व्यापार..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : दिल्ली से बेगूसराय पहुंची CBI टीम, 8 घंटे तक चली गहन पूछताछ

    January 2, 2026 8:46 pm

    Barauni Refinery : सड़क हादसे में बरौनी रिफाइनरी के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन..

    January 2, 2026 7:59 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष मेडिकल शिविर

    January 2, 2026 5:34 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : दिल्ली से बेगूसराय पहुंची CBI टीम, 8 घंटे तक चली गहन पूछताछ

    By सुमन सौरबJanuary 2, 2026 8:46 pm

    Begusarai News : शुक्रवार को दिल्ली से आई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने…

    Barauni Refinery : सड़क हादसे में बरौनी रिफाइनरी के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन..

    January 2, 2026 7:59 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष मेडिकल शिविर

    January 2, 2026 5:34 pm

    नए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…

    January 2, 2026 4:42 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.