Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»रेलवे की नौकरी का झांसा- फर्जी नियुक्ति पत्र, वर्कशॉप में ज्वाइनिंग तक कराया, फिर गायब!
    Begusarai News

    रेलवे की नौकरी का झांसा- फर्जी नियुक्ति पत्र, वर्कशॉप में ज्वाइनिंग तक कराया, फिर गायब!

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 12, 2025 7:55 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : रेलवे में पक्की सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेगूसराय के एक बेरोजगार युवक से ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शातिर बदमाशों ने युवक को न केवल फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया, बल्कि उसे कोलकाता के हावड़ा स्थित लिलुआ वर्कशॉप में योगदान (ज्वाइनिंग) भी करा दिया। इतना सब होने के बावजूद यह पूरा खेल महज़ ठगी निकला।

    ज्वाइनिंग तक कराकर बढ़ा दिया भरोसा

    नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र सुमन रेलवे में नौकरी पाने के सपने देख रहे थे। इसी बीच कोलकाता के बालीगंज रास बेहरी रोड निवासी कबीर दास और शेख अब्दुल मलिक से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने पिछले साल बेगूसराय आकर खुद को जुड़े हुए व्यक्ति बताकर युवक को अपने जाल में फंसा लिया।

    सुमन ने आरोप लगाया कि 2 सितंबर से 15 अक्टूबर 2024 के बीच उन्होंने ठगों के बताए खातों में 10 बार में कुल 3 लाख 20 हजार रुपये जमा कर दिए। पैसा मिलते ही ठगों ने रेलवे का एक प्रोफेशनल दिखने वाला नियुक्ति पत्र थमा दिया। इतना ही नहीं, भरोसा बढ़ाने के लिए उसे लिलुआ वर्कशॉप तक ले जाकर औपचारिक ज्वाइनिंग भी कराई।

    सत्यापन में खुली पोल

    ज्वाइनिंग के बाद सुमन को जब गड़बड़ी लगी, तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की। सत्यापन में पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। इतना सुनते ही सुमन ने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद हो चुके थे।

    रेलवे निगरानी विभाग से सलाह लेने के बाद पीड़ित युवक नगर थाना पहुंचा और दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपितों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।

    सूत्रों के अनुसार, जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। खासतौर, पर रेलवे और स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जालसाजी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ऐसे में लोगों से अपील की है कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में केवल सरकारी पोर्टल और आधिकारिक चैनल पर ही भरोसा करें।

    Begusarai news Begusarai News in hindi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCabinet Meeting : जनगणना के लिए 11,718 करोड़ का बजट, किसानों के लिए लिए गए ये अहम फैसले
    Next Article Last Lok Adalat 2025 : साल की आखिरी लोक अदालत: सबका चालान होगा माफ, जानें कैसे?
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    By सुमन सौरबFebruary 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : नए साल की पूर्व संध्या पर बेगूसराय के तेघड़ा में हुए कुख्यात…

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.