Begusarai Crime News

बेगूसराय में अपराधियों का आतंक! अपहरण के बाद 12 वर्षीय किशोर की हत्या, खेत से शव बरामद

Begusarai Crime News : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव का है। जहां शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खरहट निवासी श्यामलाल यादव के करीब 12 वर्षीय पुत्र मनसुख कुमार के रूप में हुई है।

मनसुख गुरुवार शाम से ही लापता था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इधर, शुक्रवार की सुबह गांव स्थित काली मंदिर के पीछे मकई खेत में उसका शव बरामद हुआ। घटना की पुष्टि बलिया डीएसपी साक्षी कुमारी ने की है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में इस वारदात के बाद आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हत्या, लूट, अपहरण जैसी वारदातें सामने आ रही हैं। इससे आम लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दिनदहाड़े अपहरण और हत्या की घटना ने एक बार फिर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now