Friday, July 26, 2024
Nawkothi News

नावकोठी : भूमि विवाद निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन

नावकोठी/बेगूसराय :  प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम का भूमि विवाद निष्पादन के लिए शनिवार को नावकोठी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में आज एक मामला दर्ज किया गया जिसमें वीरेंद्र तांती पिता गीतू तांती बनाम संतोष तांती पिता राम लखन तांती ग्राम रजाकपुर रैयती भूमि संबंधी विवाद दर्ज किया गया।वहीं आज एक मामला का निष्पादन किया गया जिसमें महादेव तांती पिता स्व० राघो तांती बनाम रामनंदन सिंह पिता स्व० धनिक सिंह हसनपुर बागर निवासी के रैयती भूमि संबंधी विवाद का मामला निष्पादित किया गया।

जनता दरबार में कुल 2 मामले निष्पादन के लिए लंबित हैं।पुराने लंबित सभी मामलों की आज सुनवाई की गई।इस दौरान सीओ सूरज कुमार,सीआई शंभू पासवान,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,एस आई कुंदन रजक,राजस्व कर्मचारी अखिलेश्वर राम, डाटा एंट्री ऑपरेटर अमरजीत कुमार व फरियादी मौजूद थे।