क्या World Cup 2023 में Mahindra लॉन्च करेगी नई Electric Car? कीमत महज इतनी होगी!

Mahindra Electric Car : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने डिज्नी स्टार के साथ डील पक्की कर दी है। डिज्नी स्टार के साथ महिंद्रा आईसीसी विश्व कप स्पॉन्सर करेंगे। ऐसे में महिंद्रा के लिए अपनी नई कार पेश करने का बड़ा मौका है। इससे कंपनी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर सकती है।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो की वेबसाइट पर 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी उपलब्ध हैं। इसके अलावा इसमें दो इलेक्ट्रिक एसयूवी का कॉन्सेप्ट भी देखने को मिल सकता है। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बॉर्न इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड भी शुरू किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वर्ल्ड कप जैसे इवेंट का इस्तेमाल नई इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग के लिए किया जा सकता है।

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी

इससे पहले महिंद्रा ने आगामी इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग की टाइमलाइन भी बता दी है। Mahindra XUV.e8 को दिसंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV700 पर आधारित होगी। वहीं, महिंद्रा XUV.e9 को अप्रैल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। बोर्न इलेक्ट्रिक रेंज में BE.05 को अक्टूबर 2025 और BE.07 को अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक कार या कोई अन्य एसयूवी?

अगर महिंद्रा वर्ल्ड कप में विज्ञापन दिखाएगी तो नई कार की एंट्री के लिए इससे बेहतर मौका क्या हो सकता है। इलेक्ट्रिक कार से उम्मीदें इसलिए ज्यादा हैं क्योंकि कंपनी का फोकस ज्यादातर इलेक्ट्रिक एसयूवी पर है।

ईंधन आधारित एसयूवी के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती। हालाँकि, महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस एक ऐसा मॉडल है जो विश्व कप के दौरान अपनी शुरुआत कर सकता है। अब देखना यह है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन का महिंद्रा किस तरह फायदा उठाती है।