OLA Electric Scooter क्यों बन रहा आग का गोला? खरीदने से पहले जान लीजिए….

OLA Electric Scooter : इस समय लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की काफी ज्यादा डिमांड कर रहे हैं और इन में से अधिकतर लोग इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (EV) खरीदते हैं। लेकिन बीच-बीच में इन्हें लेकर कई सारी ऐसी घटनाएं भी सुनने को मिलती हैं जिन्हें सुनकर मन परेशान हो जाता है।

इसके कारण कई बार नुकसान भी हो जाता है और इंश्योरेंस क्लेम करने में भी काफी परेशानी आती है। आज हम आपको वह कारण बताने जा रहे हैं, जिनसे इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है।

मैन्युफैक्चरिंग गड़बड़ी

इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने का सबसे बड़ा कारण है इसमें होने वाली मैन्युफैक्चरिंग गड़बड़ी होती है।इस समय कैसा भी कंपनी है जो अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) या टू व्हीलर पेश करने में लगी हुई है और वह दूसरी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा फीचर्स भी देने पर ध्यान दे रही है।

कई बार इसमें सस्ते और लो क्वालिटी पार्ट्स का यूज कर लिये जाते है। ताकि एक कंपनी अपनी राइवल कंपनी के मुताबिक, सस्ती पेशकश दे सके और जैसे ही बाइक का यूज होना स्टार्ट होता है। ये ज्यादा हीट होने लगते है, जिससे आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक पार्ट्स के फेल होने का सर अन्य कई पार्ट्स पर भी पड़ता है, जो अगर जैसी दुर्घटना का रूप ले लेती है।

जरूरत से ज्यादा हीट होना

किसी भी EV में आग लगने का सबसे बड़ा कारण है उसकी इलेक्ट्रिक बैटरी ज्यादा हीट हो जाये। इसके साथ ही लीकेज का साथ मिल जाये तो बैटरी में ब्लास्ट होने के साथ ही आग लग जाती है। ऊपर से भारत में अधिकांश समय गर्मी का मौसम रहता है, जिसके चलते इस तरह ईवी में आग लगने की घटनायें देखने को मिलती रहती है।

ठीक से ना चलना

.अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ऐसे किसी भी हाथ में चला जाता है जो इसका सही से इस्तेमाल नहीं करना जानता है तो इसके खराब होने या फेल होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा अगर आप अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को साफ सफाई से नहीं रखते हैं तो भी इस पर धूल मिट्टी और ग्रीस इसके अंदर के पार्ट्स पर जम जाती है। इससे भी आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।