Honda Activa 6G में क्या कुछ है खास? जानिए – कीमत और माइलेज की जानकारी….

Honda Activa 6G : भारतीय बाजार में कई कंपनियां अपने स्कूटर पेश कर चुकी हैं। लेकिन होंडा स्कूटर अभी भी सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं। होंडा एक्टिवा की डिमांड काफी ज्यादा है। आज हम बात कर रहे हैं होंडा एक्टिवा 6जी Activa 6G के बारे में। यह होंडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।

इस स्कूटर में कई वेरिएंट उपलब्ध हैं। अगर पिछले नवंबर की ही बात करें तो इस स्कूटर की कुल 196055 यूनिट्स बिकीं। जबकि नवंबर 2022 में कुल 175084 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आइए जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में

Honda Activa 6G

यह कंपनी का न्यू जेनरेशन स्कूटर है। इसमें कुल 9 वेरिएंट उपलब्ध हैं। इस स्कूटर में 109.51 सीसी का इंजन है। पेट्रोल स्कूटर की कुल ईंधन क्षमता 5.3 लीटर है। इस स्कूटर में ट्यूबलेस टायर भी उपलब्ध हैं। यह स्कूटर 47 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। यह एक हाई स्पीड स्कूटर है. इसमें 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।

कलर ऑप्शन मौजूद

इस स्कूटर के कुल रंग विकल्प नीला, लाल, पीला, काला, सफेद और ग्रे हैं। यह स्कूटर अधिकतम 7.73 bhp की पावर जेनरेट करता है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 74,536 रुपये है। इसके दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। जिससे तेज गति में ब्रेक लगाने पर स्कूटर को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।