ये हैं देश की सबसे सस्ती Electric Car, महज कुछ खर्च में कराती हैं सैकड़ों किलोमीटर का सफर..

डेस्क : अक्सर आपने लोगों के मुंह से सुना होगा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। लेकिन, पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों के मुकाबले मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत काफी ज्यादा है, जिस वजह से कई बार इन्हें लोग नहीं खरीद पाते हैं।

अगर आप इस बात को ध्यान में रखते हुए भी कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको आज देश में बिकने वाली कुछ सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी देंगे। सिंगल चार्ज में यह सभी कारें लगभर 300 किलोमीटर या फिर उससे ज्यादा की रेंज देती हैं।

टाटा टिगोर ईवी : इसकी कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 26 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ 55 kW (74.7 PS) का मोटर मिलता है। 5.7 सेकेंड में 0 से 60 Km प्रति घंटा की रफ्तार कार हासिल कर सकती है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह कार 306km की रेंज दे सकती है।

टाटा नेक्सन ईवी प्राइम : 14.99 लाख रुपये से टाटा नेक्सन ईवी प्राइम की कीमत शुरू होती है। इसमें 30.2 kwh की लिथियम आयन बैटरी और फास्ट चार्जर से इसे 1 घंटे में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किए जाने की पॉवर है। वहीं इस कार की रेंज को लेकर दावा है कि 312KM की यह रेंज दे सकती है।

एमजी जैडएस ईवी : 44-kWh का बैटरी पैक एमजी जैडएस ईवी में मिलता है। इसे 50 मिनट में फास्ट चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं।यह सिंगल चार्ज पर 419 किलोमीटर की रेंज देती है और इसकी कीमत एक्स शोरूम से 20.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

हुंडई कोना ईवी : 23.79 लाख रुपये से हुंडई कोना ईवी एसयूवी की कीमत शुरू होती है। 39.2 kWh बैटरी पैक इसमें मिलता है, जिससे सिंगल फुल चार्ज पर यह कार 452 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। वहीं इसे फास्ट चार्जर से एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।