सिंगल चार्ज पर 312 किमी तक फर्राटा भरेगी ये Electric Car, जानिए- कीमत और फीचर्स..

डेस्क : भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को लेकर धूम मची हुई है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल वाले वाहन की तुलना में यह कार काफी सस्ती और अच्छी आ रही है, इसीलिए हर कोई नागरिक यही गाड़ी खरीदने के लिए कर बेताब है, आज आप लोगों को भारत के सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताइए, जो माइलेज में 312 किमी से भी ऊपर है, यानी एक बार फुल चार्ज कीजिए और आराम से 300 किलोमीटर तक सफर कीजिए। चलिए डिटेल में जानते हैं।

Tata Tigor :-  यह कार देश की सबसे सस्ती Electric कारों में से एक है, क्योंकि यह कार टिगोर ईवी कंपनी की Ziptron EV टेक्नालॉजी के साथ आती है। इस कार को आप सिंगल चार्ज पर 306 किमी तक आसानी से सकते हैं, ऐसा कंपनी का दावा है। इस कार को रेगुलर चार्जर से 0 से 80 फीसदी तक जाने में करीब 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। चार्ज केवल 65 मिनट में हो सकती है। अगर कीमत की बात करू तो 11.99 लाख हैं

Tata Nexon EV : टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार Ziptron तकनीक के जरिए एक हाई-वोल्टेज पावरट्रेन भी मिलता है। इस कार में डीसी मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसका पावर इंजन 129 PS की और 245 NM की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। Nexon EV 10 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह कार सिंगल चार्ज में 312 किमी की रेंज देने में सक्षम है।अगर कीमत की बात करू तो 13.99 लाख हैं।

Mahindra E-Verito : महिंद्रा कंपनी की ई-वेरिटो एकमात्र इलेक्ट्रिक कारें है, जो महिंद्रा के पास वर्तमान में बिक्री पर है। यह सिंगल चार्ज में 181 किमी चलती है, इसमें कंपनी ने 288Ah बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। जिसे रगुलर चार्जर की मदद से 11 घंटे 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, वहीं इसे डीसी फास्ट चार्जर से महज 1 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। अगर कीमत की बात करू तो 10.15 लाख हैं।