दिल्ली में लगेगा इलैक्ट्रिक वाहनों का सबसे बड़ा मेला, जानिए कैसा होगा अयोजन

डेस्क : दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मेला एक बार फिर लगने जा रहा है। 5 से 7 अगस्त तक यहां ईवी एक्सपो 2022 का आयोजन होने जा रहा है जो दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा। इस मेले का उद्घाटन सूचना और प्रसारण एवं खेल, युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। ये ईवी एक्सपो का 15वां एडिशन है। प्रगति मैदान के 11 नंबर हॉल में इवेंट होगा। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए पैसेंजर और सामान के सुविधाजनक और पर्यावरण के लिए अनुकूलइलेक्ट्रिक व्हीकल, कम्पोनेंट्स और सर्विसेज से जुड़ी न्यू टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।

अल्टीअस ऑटो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित ईवी एक्सपो, एक्सेसरीज, इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी और चार्जिंग सॉल्यूशन से जुड़ा यह भारत का सबसे बड़ा व्यापक ट्रेड शो है। इसका आयोजन दिसंबर 2015 से 2017 तक नई दिल्ली और कोलकाता में होता रहा है। इसके बाद बेंगलुरु, लखनऊ और हैदराबाद में भी हुआ है।

ईवी एक्सपो 2022 के आयोजक राजीव अरोरा ने बताया कि हम पहले की तुलना में अब अपने आसपास के जीवन में इलेक्ट्रिक -मोबिलिटी के बढ़ते एकीकरण को देख रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनो की हमारे देश में भारी मांग और क्षमता है। वाहन निर्माताओं, फाइनेंस, बैटरी, एक्सेसरीज, कम्पोनेंट, अनुसंधान एवं विकास, सर्विसेज से सम्पूर्ण तंत्र को डेवलप करने, प्रोत्साहित करने और समर्थन करने की आवश्यकता है। इन सभी को इवी एक्स्पो एक छत के नीचे साथ आने के लिए प्लेटफॉर्म देता है। यहां इन 3 दिनों के दौरान कई लॉन्च भी देखने को मिलेंगे।