Upcoming TATA EV : आ रही Tata Motors की ये 3 Electric Car, जानें- क्या होगी कीमत…

Upcoming TATA EV : इस समय लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए लोग अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का मन बना रहे हैं। ऐसे में अब कार निर्माता कंपनियां अधिकतर इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने में जुटी हुई है।

हालांकि, देश की ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने भी अपने कई सारे इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च कर दिए हैं, लेकिन अब जल्द ही 3 नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी कार लिस्ट में है और उनमें क्या फीचर्स मिलने वाले हैं?

Tata Nexon Facelift

अगले महीने के अंदर Tata Motors अपनी नई Tata Nexon Facelift इलेक्ट्रिक कार को घरेलू बाजार में पेश कर सकती है। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर EV Curvv कांसेप्ट पर आधारित होगी और इसके इंटीरियर में भी कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन इसकी रेंज में कोई भी बदलाव नहीं मिलेगा इसलिए पहले वाली इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक होने की संभावना है।

हाल ही में Tata Nexon Facelift की टेस्टिंग के दौरान झलक देखने को मिली है, जिसमें दिखा है कि इसमें सामने की तरफ एक चार्जिंग पॉइंट दिया गया है। हालांकि इसके इंटीरियर डिजाइन में पूरी तरह से बदलाव किया जायेगा। इस बार Tata Nexon के अपडेटेड वर्जन में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक अपडेटेड डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल देखने को मिल सकता है। वहीं साल 2023 के अंत में इसकी बिक्री शुरू हो सकती है।

Tata Punch EV

आपको बता दें कि साल 2021 में Tata Punch को पेट्रोल और सीएनजी मॉडल में पेश किया गया था जो मार्केट में आते ही लोगों की पहली पसंद बन चुकी थी। लेकिन अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को तैयार किया जा रहा है। Tata Punch EV में जिपट्रॉन तकनीक को इस्तेमाल किया जा रहा है और इसे Tata Tiago EV के ऊपर वाले लाइनअप में रखा जायेगा। इसके अलावा आपको बता दें कि Tata Punch EV ALFA यानी एजाइल लाइट फ्लैक्सिबल एडवांस प्लेटफार्म पर चलने वाली Tata Motors की पहली इलेक्ट्रिक कर बन जाएगी।

Tata Curvv EV

इसके अलावा ऑटो एक्सपो 2023 के कार्यक्रम के दौरान Tata Motors की Curvv कांसेप्ट को लोगों के सामने पेश किया गया था। लेकिन इसके ICE और EV वर्जन को साल 2024 में तैयार कर बिक्री के लिए उपलब्ध किया जायेगा। Tata Curvv जीरो कार्बन उत्सर्जन के साथ आने वाली 2024 की पहली छमाही में पहली कार हो सकती है। हालांकि लॉन्चिंग के बाद Tata Motors का Curvv EV मॉडल सबसे ज्यादा एडवांस इलेक्ट्रिक व्हीकल बना जायेगा।