Tata ला रही नई कूपे-स्टाइल SUV! जानें- कितनी ख़ास होगी ये कार….

Tata Azura : आपको बता दे कि देश की वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में एक नया ट्रेडमार्क Tata Azura के नाम से रजिस्टर्ड करवा लिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल कंपनी अपने आगामी Curvv कांसेप्ट के लिए कर सकती है।

इसे पिछले ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था इसके अलावा Tata Nexon को भी पेश किया गया था जो ज्यादातर Tata Curvv के डिजाइन से ही प्रेरित है। आपको बता दें कि Tata Nexon Facelift को आज 14 सितंबर को बिक्री के लिए ऑफिशियली लॉन्च किया जायेगा।

क्या है Tata Azura में खास

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि Tata Azura को कंपनी उसी प्लेटफार्म पर तैयार करेगी जिस पर Nexon Facelift का निर्माण किया गया है। लेकिन इन दोनों कारों में डिफरेंस के लिए इनकी डिजाइन और इंटीरियर में थोड़ा फर्क जरूर रखा जायेगा।

नया SUV कूपे स्टाइल डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक केबिन इस कार की मुख्य चीज होगी। वहीं Tata Motors पहली बार कूपे स्टाइल SUV सेगमेंट में कदम रख रहा है और Tata Curvv का लुक काफी आकर्षक है।

आनंद की ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में निर्माण किए गए वर्जन में कुछ अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें गाड़ी का कलर और डिजाइन बदला जा सकता है, इसके अलावा Tata Azura में कुछ नए और एडवांस फीचर्स भी इस्तेमाल किए जायेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि ये Tata Nexon Facelift के वर्जन के बराबर होने वाली है।

पावर और परफॉरमेंस

अगर हम Tata Azura के इंजन की बात करें तो इसमें आपको 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120HP की पावर और 170 NM पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें आपको 1.5 लीटर डीजन इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, जो 115 HP की पावर और 160 Nm पीक टॉर्क जनरेट करेगा। लेकिन अब तक Tata Motors की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी पेश नहीं की गई है।

इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश होगी Azura

इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Tata Azura को इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च किया जायेगा। इसके अलावा इसमें भी वहीं फीचर्स और स्पेशफिकेशन होंगे जो Tata Nexon EV में पेश किए जायेंगे। आपको बता दें कि आज 14 सितंबर 2023 को Tata Nexon EV को भी बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जायेगा।

Azura का क्या है मतलब

कार निर्माता कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए और मॉडल के नाम को यूनिक बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश करती है। कई कारों के नाम के पीछे दिलचस्प कहानियां भी जुड़ी होती है। लेकिन आपको बता दें कि Tata Azura में Azura का मतलब स्काई ब्लू (Sky Blue) से है। Azura एक फेमिनाइन शब्द है जिसका मतलब ‘नीला’ होता है। फारसी भाषा में Azura नाम का इस्तेमाल एक बेशकीमती पत्थर ‘लापिस लाजुली’ (Lapis Lazuli) के लिए किया जाता है।