Tata ने Harrier और Safari को नए अवतार में किया पेश, आज से बुकिंग विंडो ओपन

Tata : देश की वाहन निर्माता कंपनी Tata अब Tata Nexon और Tata Nexon EV को लॉन्च करने के बाद 2 नई SUV के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने की तैयारी कर चुकी है। आपको बता दें कंपनी अब Tata Safari और Tata Harrier के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने वाली है।

इन दोनों की बुकिंग विंडो आज से खोल दी गई है। अब कंपनी ने ग्राहकों के एक्सपीरियंस को त्यौहारी सीजन में सुधारने के लिए नई Tata Safari और Tata Harrier के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने के बारे में विचार किया है। लेकिन इन दोनों SUV की बुकिंग अमाउंट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आप Tata Motors की किसी भी डीलरशिप में जाकर इन्हे बुक कर सकते है।

Tata Harrier Facelift का एक्सटीरियर

आपको बता दें कि अब तक कंपनी ने Tata Harrier Facelift के एक्सटीरियर की झलक अपने X प्लेटफार्म पर जारी की है। लेकिन कंपनी ने अब तक इसके इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है। वीडियो से पता चला है कि इसमें Tata Nexon EV Facelift जैसा ही डिजाइन देखने को मिल रहा है।

X प्लेटफार्म पर कंपनी द्वारा दिखाई गई झलक में इसके फ्रंट में Sequential LED DRL Bar देखने को मिल सकता है। इसमें टर्न बाय टर्न इंडिकेटर लाइट भी है। वहीं इसके इंटीरियर में आपको इंस्ट्रूमेंट डिजिटल कलस्टर भी मिल सकता है। इन दोनों ही कार के फ्रंट में आपको काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Tata Safari Facelift डिजाइन

आपको बता दें कि कंपनी द्वारा Tata Harrier के साथ ही Tata Safari के फेसलिफ्ट वर्जन को भी पेश किया जा रहा है। इसके फ्रंट बंपर को फिर से डिजाइन किया गया है। Tata Safari फेसलिफ्ट वर्जन में आपको हेडलैंप्स कलस्टर दिया गया है। इसमें भी Nexon Facelift की तरह बंपर का शार्प डिजाइन दिया गया है।